विदित हो कि पिछले लगभग 6 महीनों से पौनी और टेढ़ाधौरा सब स्टेशन पर अत्यधिक लोड होने के कारण ग्रामीण लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। इससे न केवल घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे थे, बल्कि किसानों और छोटे व्यापारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस नए पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना से बिजली आपूर्ति सुचारू होगी और सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों को पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली मिल सकेगी।
गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम
लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष राम कमल सिंह परिहार ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई दिग्गज जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
अति विशिष्ट अतिथि: लक्ष्मीकांत भास्कर (सदस्य, जिला पंचायत), श्रीमती रजनी सोनवानी, श्रीमती किरन घृतलहरे (जनपद सदस्य), और नेमसिंह बोगी बारमते।
स्थानीय नेतृत्व:- भारत रत्न मंडेला बनर्जी (सरपंच, पौनी), संदीप सिंह ठाकुर (सरपंच, मुड़पार), सोम वैष्णव, धनेश कुमार नवरंग, शिवकुमार लहरिया एवं अन्य सरपंच प्रतिनिधि।

0 टिप्पणियाँ