लोरमी में राजस्व विभाग का विवाद सुलझा, आपसी भाईचारे के साथ पटवारी और तहसीलदार करेंगे काम...


 लोरमी (मुंगेली) - प्रशासनिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से चल रही खींचतान का अंत आखिरकार सुखद रहा। लोरमी में तहसीलदार शेखर पटेल और पटवारी/आर.आई. संघ के बीच उपजे असंतोष को आपसी समझौते के जरिए खत्म कर लिया गया है। तहसील पटवारी संघ के अध्यक्ष प्रभात सिंह ध्रुव ने मीडिया को बताया कि विभाग एक परिवार की तरह है। जैसे परिवार में सदस्यों के बीच वैचारिक मतभेद होते हैं, वैसे ही कुछ बातें हुई थीं, जिसे अब आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। लोरमी एसडीएम ने भी इस पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच सामंजस्य बनने से सरकारी कामकाज की गति बढ़ेगी। वर्तमान में सभी कर्मचारी शासन की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में पूरी निष्ठा के साथ जुट गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ