पथरिया मुंगेली - धान खरीदी के चालू सीजन के बीच भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पथरिया का है, जहाँ धान खरीदी प्रभारी द्वारा डिलीवरी ऑर्डर (D.O.) जारी करने के नाम पर की जा रही कथित 'सेटिंग' और अनियमितता का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला? :-
वायरल ऑडियो में कथित तौर पर खरीदी प्रभारी और एक अन्य व्यक्ति के बीच D.O. जारी करने और स्टॉक के मिलान को लेकर बातचीत हो रही है। ऑडियो से यह संकेत मिल रहा है कि भौतिक सत्यापन (Physical Verification) से बचने के लिए कागजों में हेरफेर और 'लीपा-पोती' की जा रही है।
किसानों और शासन को चपत? :-
* स्टॉक में गड़बड़ी: आशंका जताई जा रही है कि वास्तविक स्टॉक और कागजी आंकड़ों में भारी अंतर है।
* मिलीभगत का संदेह: ऑडियो में हो रही चर्चा से विभाग के निचले स्तर के कर्मचारियों की मिलीभगत की बू आ रही है।
प्रशासनिक चुप्पी :-
फिलहाल इस वायरल ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बांकी है, लेकिन इसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने कहा मामला संज्ञान में आया है, जाँच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ