चमारी राशन दुकान चोरी कांड का खुलासा: ऑटो सहित 1.52 लाख का मशरूका जब्त, 04 आरोपी 1 नाबालिग गिरफ्तार भेजे गए जेल...

 


मुंगेली- थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चमारी (टिंगीपुर) स्थित राशन दुकान में हुई चोरी की वारदात को सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 4 बालिग आरोपियों और 1 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला :- 

बीते दिनों ग्राम चमारी स्थित शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने भारी मात्रा में चावल चोरी कर लिया था। शिकायत दर्ज होने के बाद थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिरों के जाल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही व्यक्तियों की घेराबंदी की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

जब्त की गई सामग्री :- 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किया है :-

 1) चावल: 22 क्विंटल (बाजार मूल्य लगभग 52,800 रुपये)

 2) वाहन: वारदात में प्रयुक्त 1 पैसेंजर ऑटो (कीमत लगभग 1,00,000 रुपये)

 3) कुल मशरूका: 1,52,800 रुपये

पुलिस की कार्रवाई :- 

पकड़े गए आरोपियों में 4 पुरुष और 1 नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ