झझपुरी लोरमी - पुलिस ने आगजनी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी राजेश साहू, जो कि झझपुरी का ही निवासी है, उसने सोची-समझी साजिश के तहत आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।
साजिश का पर्दाफाश पुलिस की सघन जांच और पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई महत्वपूर्ण सामग्रियां बरामद की हैं, जो उसे सजा दिलाने में अहम सबूत साबित होंगी:
1) ज्वलनशील पदार्थ: आग लगाने के लिए इस्तेमाल किया गया मिट्टी तेल (केरोसिन)।
2) वारदात का औजार: आग सुलझाने के लिए उपयोग की गई माचिस।
3)पहचान छुपाने का पैंतरा: आरोपी ने पुलिस और सीसीटीवी से बचने के लिए जो कपड़े चेहरे पर लपेटे थे,
उन्हें भी पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस की सख्त कार्रवाई पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। जप्त किए गए सामानों को केस प्रॉपर्टी के रूप में शामिल किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल ।
अपराध क्रमांक 18/26 धारा 298, 326 (जी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरी.अखिलेश कुमार वैष्णव प्रभारी थाना लोरमी, निरी. प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, निरी.रघुवीर चन्द्रा प्रभारी थाना चिल्फी, उप निरी. अमित गुप्ता, उप निरी. सुन्दर लाल गोरले, उपनिरी.सतेन्द्रपुरी गोस्वामी एवं समस्त स्टाफ की भुमिका रही।

0 टिप्पणियाँ