किसान कांग्रेस डिंडौरी ब्लॉक अध्यक्ष धनुष सेन को गांजा तस्करी में लोरमी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था जिसको जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह के द्वारा कार्यवाही करते हुए 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है

December/02/2021
Mungeli /JanAvaam/पीताम्बर खांडे/संपादक/

रिपोर्टर - लोरमी मुंगेली जिला से हरजीत कुमार


मुंगेली (लोरमी) - डिण्डौरी किसान ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष व जिला कांग्रेस सयुक्त मंत्री धनुष सेन गांजा तस्करी में संलिप्त मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने की निष्कासन कि कार्यवाही।



गौरतलब है कि डिंडौरी ब्लॉक के किसान कांग्रेस अध्यक्ष व जिला सँयुक्त मंत्री धनुष सेन गांजा तस्करी मामले में संलिप्त रहने की जानकारी पार्टी को मिला वही मामले की जानकारी मिलने पर मुंगेली जिला कांग्रेस प्रभारी सीमा वर्मा के सहमति से मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सागर सिंह बैस के द्वारा धनुष सेन को पार्टी की सदस्यताव पद से हटाते उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया।

वही इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने कहा कि गलत गतिविधियों में रहने वाले ऐसे व्यक्ति पार्टी में रहना अनुचित है मुंगेली कांग्रेस प्रभारी सीमा वर्मा की सहमति से धनुष सेन को पार्टी सदस्यता से हटाते हुए 6 वर्ष के लिए निष्कासन किया गया है। जिसके जानकारी प्रदेशाध्यक्ष को भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ