December/02/2021
Mungeli /JanAvaam/पीताम्बर खांडे/संपादक/
District President Nausad Khan
District Unorganized Workers Employees Congress Mungeli
मुंगेली // नगर पालिका परिषद मुंगेली की राजनीति में भूचाल आ गया है, मुंगेली के चर्चित नाली घोटाले में लिप्त नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर की जमानत ना होने पर उन्हें आखिरकार बर्खास्त कर दिया गया है । दरअसल इसी तरह मामला जिला मुंगेली के नगर पंचायत लोरमी में भी लगातार शिकायतें मिल रहे हैं ,जिस पर नौशाद खान (राजू) जिला अध्यक्ष असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस ने बताया की अपना कार्य इमानदारी से ना करना भ्रष्टाचार है, ऐसा व्यक्ति भ्रष्टाचारी हैं, समाज में आए दिन इसके विभिन्न स्वरूप देखने को मिलते हैं। इसी प्रकार लोरमी नगर पंचायत में भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिसकी शिकायतें हमें मिले हैं जिसकी निगरानी हमारे जिला उपाध्यक्षों के द्वारा किया जा रहा है,उक्त खबर से कई भ्रष्टाचार सामने आने की आसंका है।
0 टिप्पणियाँ