DA एवं HRA वृद्धि पर संयुक्त शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जताया आभार, देर से ही सही कर्मचारी हित में उचित निर्णय - केदार जैन प्रांताध्यक्ष।


दिनाँक//19/07/2023 - छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ के 5 लाख कर्मचारियों के लिए आज 4% डीए वृद्धि करने की घोषणा किए हैं। इससे कुछ दिन पूर्व 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा आदेश किया गया है। इस तरह अब 42% महंगाई भत्ता छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मिलेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के गृह भाड़ा भत्ता में भी वृद्धि करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया गया है। यह कर्मचारियों के लिए सरकार का सकारात्मक कदम है। देर से ही सही लेकिन कर्मचारी हित में किए गए इस निर्णय पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ