दिनाँक//18/07/2023// मुंगेली- छ. ग. शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल की पहल पर 17 जुलाई को जिले के फिर लगभग सैकड़ा युवा जिले के प्रभारी मंत्री रूद्र गुरु के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लोकहितैषी कार्यों तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल की सतत सक्रियता, कार्यशैली और व्यवहार कुशलता से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। प्रभारी मंत्री ने रूद्र गुरु ने इन ग्रामीणों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। छ . ग. महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव नियुक्त होने और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रभारी मंत्री गुरु रूद्र द्वारा राज्य शासन के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण में सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद रत्नावली कौशल की पार्टी हित में सक्रियता और भी बढ़ गई है। दोनों पदों का दायित्व युवा नेत्री रत्नावली बखूबी निभा रही हैं, वे जिले के दूर दराज के गांवों का लगातार दौरा एवं अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावासों का सतत निरीक्षण करती हैं। अजा - अजजा वर्ग के ग्रामीणों और विद्यार्थियों के बीच उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। रत्नावली को लोग बड़े गर्व के साथ अपने पारिवारिक,धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में आमंत्रित करते हैं। सभी जाति समुदायों की महिलाओं के बीच भी सुश्री कौशल बेहद लोकप्रिय हो चली हैं। रत्नावली ने कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में भी अहम भागीदारी निभाई है। बूथ चलो अभियान के लिए प्रदेश संगठन द्वारा रत्नावली कौशल को मुंगेली जिले के फंदवानी जोन का प्रभारी बनाया गया था। तीन सेक्टरों और 18 बूथों वाले इस जोन में उन्होंने गजब का परफार्मेंस दिखाते हुए अभियान को उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता दिलाई थी। एक हफ्ते की तय समय सीमा के भीतर उन्होंने सभी बूथों तक जाकर कार्यकर्त्ताओं में जोश और नई ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान भी रत्नावली ने धनगांव, फंदवानी एवं अन्य गांवों की सैकड़ों महिला पुरुषों को कांग्रेस में शामिल करवाया था। बूथ चलो अभियान की ऐतिहासिक सफलता तथा अधिकाधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने पर अभियान की मुंगेली जिला प्रभारी सीमा वर्मा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस, शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने रत्नावली कौशल को एक समारोह में सम्मानित भी किया था।
मुख्यमंत्री के मिशन को आगे बढ़ा रही हैं कौशल
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य एवं महिला कांग्रेस की महासचिव रत्नावली कौशल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मिशन को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। वे गांव गांव जाकर लोगों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा संचालित लोकहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देकर कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों में भरोसा बढ़ाने का काम बखूबी करती आ रही हैं।. सुश्री कौशल लोगों को क्षेत्रीय बोली में भूपेश बघेल सरकार की सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लोगों को उन योजनाओं का लाभ भी दिलाती हैं। उनकी ऐसी पहल की वजह से क्षेत्र के लोगों का झुकाव तेजी से कांग्रेस की ओर बढ़ता जा रहा है और भाजपा समर्थक मतदाता भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने लगे हैं।
इन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल की सक्रियता के कारण सोमवार को कांग्रेस में सैकड़ों शामिल हुए। प्रभारी मंत्री रूद्र गुरु, हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल एवं शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने समस्त यूवाओ को कांग्रेसी गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।कांग्रेस प्रवेश करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता परमेश्वर कुर्रे,नरेंद्र बंजारे, महेश कुर्रे, रितेश सोनकर, गजेंद्र भास्कर, तरुण पात्रे, शितेश यादव, गैंदलाल, मंजीत, समीर, स्वराज, आकाश, अश्वनी साहू, रवि सोनकर, राम देवांगन, बलराम बघेल, लक्ष्मण देवांगन, बृजेश दिवाकर, संजय टंडन, विनय दुबे, नीतीश, हेमंत, विशेष, मनीष साहू, तुलसी यादव, रुपेश निषाद, विक्कू यादव, सत्ते, हेमंत, राजा, राहुल धनंजय, पप्पू जोगी समेत सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ