जिला मुंगेली पथरिया ब्लाक सरगांव में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का 'भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में कल शामिल होंगे।

March/24/2023
दैनिक जनअवाम // खोज निष्पक्ष //

पीताम्बर कुमार खांडे


मुंगेली// दिनाँक - 24/03 2023// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 25 मार्च को दोपहर 12 बजे नगर पंचायत सरगांव के हाईस्कूल मैदान में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान जिलेवासियों को 731 करोड़ 54 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल 555 करोड़ 42 लाख रूपए लागत के 54 कार्यों का शिलान्यास और 176 करोड़ 12 लाख रूपए लागत के 19 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें शिलान्यास हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग मुंगेली के अंतर्गत 1527.35 लाख के 06 विकास कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण

उप संभाग क्र. 02 बिलासपुर के 625.74 लाख के 01 विकास कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना क्रियान्वयन ईकाई मुंगेली के 2919.73 लाख के 13 विकास कार्य, लोक निर्माण विभाग मुंगेली के 2082.22 लाख के 07 विकास कार्य, मनियारी जल संसाधन विभाग के 11592.39 लाख के 14 विकास कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड मुंगेली के 35850.43 लाख के 22 विकास कार्य, नगरपालिका परिषद मुंगेली के 331.26 लाख के 02 विकास कार्य, नगर पंचायत सरगांव के 272.91 लाख के 03 विकास कार्य और छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड बिलासपुर के 340.24 लाख के 06 विकास कार्य शामिल है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना क्रियान्वयन ईकाई मुंगेली के 8823.92 लाख के 13 निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग (भ/स) मुंगेली के 2098.91 लाख के 05 निर्माण कार्य, मनियारी जल संसाधन विभाग के 5945.52 लाख के 07 निर्माण कार्य, जिला पंचायत मुंगेली के 720.00 लाख के 06 निर्माण कार्य और नगर पंचायत सरगांव के 24.10 लाख के 01 निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ