January/07/2022
Mungeli /JanAvaam/पीताम्बर खांडे/संपादक
रिपोर्टर - बेमेतरा से नील कपूर घिवरे
बेमेतरा 07 जनवरी 2022- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी का प्रसारण रविवार 9 जनवरी 2022 को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
0 टिप्पणियाँ