मुंगेली में बहुत रंगारंग मनाए दीपावली का त्यौहार पुलिस बल के द्वारा मनाया गया

November/4/2021

Mungeli/JanAvaam/Pitambar Khande/Sampadak



 मुंगेली - दीपावली का  त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान जगह-जगह पर दीये और लाइट की रोशनी से मुंगेली जिला का थाना  जगमगाता दिखाई दिया जिसमे मुंगेली के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर दिखाई दिया एवं मुंगेली जिला श्री डी. आर. आचल पुलिस अधीक्षक , उप निरीक्षक श्री अनिल सोनी सह परिवार थाना में दीपावली मनाएं एवं उपस्थित सभी स्टाफ गढ़ के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं और दीपावली पर्व का आनंद लेते मन मिलाप किया श्री थाना प्रभारी संजीव सिंह ठाकुर एवं अपने पूरे परिवार सहित थाना में पूरे स्टाफ मिलकर दीपावली पर्व पर दीप जलाए एवं मिठाइयां खिलाया गया खुशी का माहौल बना रहा 



हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का यह त्योहार मनाया जाता है। इस साल प्रकाश का ये पर्व 4 नवंबर को मनाया गया  मान्यता है कि जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के वनवास खत्म कर अयोध्या लौटे थे तो लोगों ने उनका स्वागत दीप जलाकर किया था। तभी से दिवाली का त्योहार मनाने की परंपरा है।



दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। दिवाली का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक भी माना जाता है। दिवाली के मौके पर हर साल लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इन मैसेज के जरिए अपने परिजनों विश कर सकते हैं।

मुंगेली पुलिस परिवार की ओर से आप सभी को दिवाली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामानाएं


जन आवास न्यूज़ की ओर से सभी देशवासियों को एवं मुंगेली जिला वासियों को दीपावली पर्व की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ