मुंगेली जिले में राज्योत्सव 2021 का रंगारंग आगाज मुख्य अतिथि श्री कुंवर सिंह निषाद ने किया राज्योत्सव का शुभारंभ

November 1/2021

 Mungeli / JanAvaam / पीताम्बर खांडे / संपादक /


                           मुख्य अतिथि श्री निषाद ने दीपक जलाकर  किया राज्योत्सव का शुभारंभ


मुंगेली - छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के बी.आर साव शासकीय उच्च माध्यमिक शाला  स्थित वीर शहीद धंनजय सिंह स्टेडियम के मैदान में आज 01 नवम्बर को राज्योत्सव का आगाज हुआ। छत्तीसगढ़ शासन में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा संस्कृति विभाग के संसदीय सचिव और राज्योत्सव शुभारंभ समारोह की मुख्य अतिथि कुंवर सिंह निषाद ने दीप प्रज्जवलित कर राज्योत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने आम नागरिको, जनप्रतिनिधियों और शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को राज्योत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।


श्री निषाद ने राज्योत्सव को संबोधित करते हुए

राज्योत्सव के मुख्य अतिथि श्री निषाद ने राज्योत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परम्परा अद्वितीय है। जो छत्तीगढ़ की  सम्पन्न, सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिम्वित करता है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ के लोग सम्मानित और गौरावान्वित महसूस कर रहे है। उन्होने कहा कि राज्योत्सव विकास का पर्व है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल सदैव गरीबो और किसानों के उत्थान के लिए चिंतित रहते है। उन्होने शिक्षा स्वास्थ्य और कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए सार्थक कदम उठाया है।  उन्होने कहा कि प्रदेश में नारी सशक्ति करण के नये कदम उठाये गये है। जिसके कारण उनमें सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार में भागीदारी बढ़ी है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तीज त्यौहारों में किसानों का ध्यान रखते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि दी जा रही है।


उन्होने कहा कि इस योजना के तहत तीसरी किश्त के रूप में दीवाली पर्व के ठीक पहले राज्य के 21 लाख किसानों को 1500 करोड़ रूपये की राशि उनके खाते मे अंतरित की है। इससे उनमें दीवाली की खुशियां दोगुनी हो गई है। संसदीय सचिव श्री निषाद ने राम वनगमन पथ का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है। सम्पूर्ण राम वनगमन पथ को पर्यटक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि राज्य में पशुधन की सुरक्षा आदि के लिए नरवा,गरूवा,घुरूवा,बारी योजना के तहत गोठानों का निर्माण किया गया है। जिसके कारण आज पशुधन सुरक्षित है। उन्होने कहा कि फसलों की उत्पादन में रासायनिक खाद का उपयोग होने से लोगों के स्वास्थ्य में विपरित प्रभाव पड़ रहा है।


इसे देखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गोधन न्याय योजना के तहत फसलों में वर्मी कम्पोस्ट खाद का उपयोग करने पर बल दिया है। संसदीय सचिव श्री निषाद ने कहा कि राज्य में लोगों को न्यूनतम 50 प्रतिशत की छूट पर गुणवत्ता युक्त दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए। श्री धन्वंतरी जेरेरिक मेडिकल स्टोर योजना क्रियान्वित की जा रही है। इसी तरह आज कल लोग खाने पीने में चिप्स, बरगर, मोमोस, चावमिन आदि का उपयोग कर रहे है। जिसके कारण भी लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ी व्यजनों जैसे, चावसेला, चीला, ढेठरी आदि को बढावा देने के लिए प्रत्येंक जिले में गढ़ कलेवा की स्थापना की गई है। जिसकी लोगों द्वारा मुक्त कंठ से सराहना की जा रही है। संसदीय सचिव श्री निषाद ने कहा कि कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों में संकट की स्थिति निर्मित हो गई थी। उनके संकट को कम करने के लिए उन्हे 50 हजार रूपये की अनुदान सहायता दी जा रही है। 


राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  थानेश्वर साहू

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  थानेश्वर साहू ने राज्योत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन गौरव की बात है। हमारे पुरखों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का जो सपना देखा था, वह 01 नम्बर सन् 2000 में पूरा हुआ। इसे यादगार और चिर स्थायी बनाये रखने के लिए छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ को बने अब 21 वर्ष हो गये है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ समृद्ध एवं खुशहाल राज्य के रूप में जाना जाएगा।


जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर

जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर ने कहा कि राज्योत्सव खुशी का कार्यक्रम है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ जब मध्यप्रदेश का हिस्सा था। तो छत्तीसगढ़ का समन्वित विकास नहीं हो पाता था। अब मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य चाौतरफा विकास की ओर अग्रसर है।


जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी

जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी ने भी संबोधित किया। उन्होने मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए संचालित अनेक कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया।


कलेक्टर  अजीत वसंत मुंगेली

कलेक्टर  अजीत वसंत ने स्वागत भाषण दिया और जिले में विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी।


इस अवसर पर वर्ष 2019 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा नायब तहसीलदार के पद पर चयनित ग्राम संगवा  राहुल साहू, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के पद पर चयनित मुंगेली  के चंद्रशेखर साहू, सहकारिता निरीक्षक के पद पर चयनित ग्राम बम्हनीकापा के  प्रवेश उइके और वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा  डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित ग्राम मजगांव के  नितेश वर्मा, डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित नगर पंचायत लोरमी के  प्रितेश राजपूत, सहायक पंजीयक के पद पर चयनित मुंगेली के  राम शरण धु्रव, अधिनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के पद पर चयनित ग्राम सुरेठा की कु. रीतू श्रीवास और अधिनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के पद पर चयनित ग्राम घुठेली के  सहोेरिक यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी तरह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत माॅ महामाया स्व सहायता समूह की श्रीमति हेमलता कश्यप को चक्रिय निधि कोष के अंतर्गत 15 हजार और पूजा महिला स्व सहायता समूह की श्रीमति कृति साहू को सामुदायिक निवेश कोष के अंतर्गत 06 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इसी क्रम में कृषि विभाग के अंतर्गत मुख्य अतिथि श्री निषाद ने ग्राम बरदुली के कृषक  खेलन दास को नलकूप अनुदान की राशि 25 हजार रूपये और ग्राम धरमपुरा के  श्याम सुंदर को नल कूप खनन एवं पंप अनुदान के तहत 35 हजार का चेक प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इसी क्रम में समाज कल्याण विभा की क्षितिज की अपार संभावनाएं योजना के तहत ग्राम परसाकापा के  दर्शन कुमार को 06 हजार रूपये का चेक एवं दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना के तहत ग्राम धरमपुरा के  प्रभात कुमार को 01 हजार 700 रूपये का चेक प्रदान किया। इसी तरह श्रम विभाग की योजना के तहत ग्राम सोढ़ार के  गंगेश्वर सिंह और मुंगेली के सुभाष वार्ड के श्री भगवती श्रीवास को श्रमिक कार्ड तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की नोनी सुरक्षा योजना के तहत मुंगेली के कु. पूर्वी श्रीवास और कु. मान्या वाधवानी को एक-एक लाख रूपये का बाॅण्ड प्रदान किया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमति स्मिता शुक्ला और श्रीमति श्यामलता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि श्री निषाद ने भ्रमण कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विकास कार्यो के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके पूर्व जिला प्रशासन द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मत्स्य पालन संघ के सदस्य  प्रभु मल्लाह, जिले के पुलिस अधीक्षक  डी. आर आंचला,  जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी  रोहित व्यास, जिला पंचायत की सदस्य श्रीमति जागेश्वरी वर्मा, नगर पालिका परिषद मुंगेली के पार्षद  हेमेन्द्र गोस्वामी, प्रतिष्ठित नागरिक  आत्मा सिंह क्षत्रीय सहित नगर पालिका परिषद मुंगेली के पार्षदगण,  जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा नगरवासी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ