मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया चिराग परियोजना का शुभारंभ जिले के जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण वर्चुवल रूप से हुए शामिल

November/24/2021

Mungeli /JanAvaam/पीताम्बर खांडे/संपादक/ 


जिले के जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण वर्चुवल रूप से हुए शामिल


मुंगेली 24 नवम्बर  2021// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कृषि विकास और कृषि उत्पादो के मूल्य संवर्धन कर कृषकों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने हेतु आज 24 नवम्बर को जगदलपुर (बस्तर) से चिराग परियोजना का शुभारंभ किया। चिराग परियोजना के शुभारंभ अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आयोजित विडियों कांफ्रेंसिग में मुंगेली जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर आंचला, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, मत्स्य पालन संघ के सदस्य श्री प्रभु मल्लाह, जिला पंचायत सदस्य अम्बालिका साहू, श्री वशी उल्लाह खाॅ, सहित बड़ी संख्या में जनपद पंचायत सदस्य, पंचायत पदाधिकारी, कृषकगण और स्व सहायता समूह की महिलाएं और कृषि और कृषि से संबंधित विभाग के अधिकारीगण शामिल हुए।


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चिराग योजना की शुभारंभ करते हुए कहा कि  चिराग परियोजना के लिए 17 करोड़ 35 लाख रूपये की मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा और यहां के कृषकगण आर्थिक रूप से सक्षम एवं मजबूत होंगे। उन्होने कहा कि पंचायतों को सक्षम बनाने के लिए राशि स्वीकृत की गई है। उन्होने कहा कि उन्होने कहा कि  राज्य के गरीब से गरीब बच्चे को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की सुविधा मिले। इस हेतु प्रदेश में 175 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल प्रारंभ किया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य में कुपोषण की दर में 32 प्रतिशत की कमी आई है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के संचालन से विभिन्न प्रकार के बीमारियों की ईलाॅज में सफलता हासिल की है। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री डी.के ब्यौहार ने बताया कि चिराग परियोजना के तहत बस्तर संभाग के अलावा प्रदेश के केवल जिले के विकास खण्ड मुंगेली के  72 ग्रामों का चयन किया गया है। चिराग परियोजना के तहत आदिवासी एवं अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के लक्षित घरों में आ


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ