November/24/2021
Mungeli /JanAvaam/पीताम्बर खांडे/संपादक/
रिपोर्टर-छत्तीसगढ़ मुंगेली से हरजीत सतनामी
मुंगेली 24 नवम्बर 2021// कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में विभिन्न धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियो की बैठक लेकर धान खरीदी की पूर्व तैयारी की समीक्षा की। बैठक में उन्होने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य की 01 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से ही जिले के 66 समितियों के 95 धान उपार्जन केंद्रों में की जाएगी। उन्होने सभी उपार्जन केंद्रों में जीरो शार्टेज का लक्ष्य रखकर धान खरीदी करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि उपार्जन केंद्रों में धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की जाएं। ताकि केंद्र में उन्हे सुखद अनुभव हो। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वसंत ने धान उपार्जन केंद्रों में चेक लिस्ट अनुसार सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने, बारदानों की व्यवस्था, कम्प्यूटर सेंट, कांटाबांटा सेंट, कर्मचारियों और हमालों की पर्याप्त व्यवस्था, तारपोलिंग एवं डनेज की व्यवस्था तथा धान उपार्जन के संबंध में धान की गुणवत्ता, खरीदी दर, निगरानी समिति के सदस्यों के नाम के फ्लेक्स बैनर को भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिये।
इसी तरह उन्होने धान खरीदी में सीमांत एवं लद्यु कृषकों, कोविड-19 के टीका लगवाने वाले किसानों और पैरादान करने वाले किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने धान खरीदी में गुणवत्ता, नमी का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी स्थिति में अमानक एवं रबी फसल की धान की खरीदी नहीं करने के भी निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कोचियों द्वारा अवैध रूप से धान खपाने को हतोत्साहित करने हेतु समुचित प्रयास करने के भी निर्देश दिये। बैठक में उन्होने सुरक्षा एवं रख-रखाव हेतु शासन से प्राप्त राशि को तत्काल समिति के खाते में अंतरित करने के लिए सीसीबी के नोडल अधिकारी को निर्देश दिये।
0 टिप्पणियाँ