दिनाँक//24/08/2023 बिलासपुर - महिला सशक्तिकरण संघ भारत द्वारा रानी अवन्तिबाई लोधी जयंती समारोह 2023 के अवसर पर महिला सम्मेलन का आयोजन डॉ आंबेडकर सामाजिक भवन ,मगरपारा,बिलासपुर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जागेश्वरी वर्मा,सदस्य जिला पंचायत मुंगेली के द्वारा अपनो उद्बोधन में कहा कि लैंगिक समानता लाने के लिए भारत में महिला सशक्तिकरण बहुत आवश्यक है या हम ये कह सकते हैं कि लैंगिक समानता महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत आवश्यक है। हमारा देश अभी भी एक विकासशील राज्य है और देश की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है क्योंकि ये पुरुष प्रधान राज्य है। पुरुष अकेले घूमते हैं और वो महिलाओं को केवल घर के कामों को करने के लिए मजबूर करते हैं। वो ये नहीं जानते कि महिलाएं भी इस देश की आधी शक्ति है और पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने से देश की पूरी शक्ति बन सकती है। एक दिन जब देश की पूरी शक्ति काम करना शुरु कर देगी, तो कोई भी अन्य देश भारत से अधिक शक्तिशाली नहीं होगा। पुरुष ये नहीं जानते कि भारतीय महिलाएं कितनी शक्तिशाली हैं। ये सभी भारतीय पुरुषों के लिए बहुत आवश्यक है कि वो महिलाओं की शक्ति को समझे और उन्हें स्वंय को आत्मनिर्भर और देश व परिवार की शक्ति बनाने के लिए आगे बढ़ने दें। भारत में महिला सशक्तिकरण लाने के लिए लैंगिक समानता पहला कदम है। पुरुषों को ये नहीं सोचना चाहिए कि महिलाएं केवल घर व परिवार के कामकाज को करने या लेने के लिए जिम्मेदार है। पुरुषों को भी घर, परिवार और अन्य उन कामों को करने के लिए भी जो महिलाएं करती हैं, अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए ताकि महिलाओं को खुद के और अपने कैरियर के बारे में सोचने के लिए कुछ समय मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयु. प्रज्ञा बौद्ध प्रदेशाध्यक्ष महिला सशक्तिकरण संघ छत्तीसगढ़ व मदन्त डॉ चन्द्रकिती राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सशक्तिकरण संघ भारत के गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
0 टिप्पणियाँ