रूपलाल कोसरे कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर अप्रैल 2003 मे कांग्रेस की सदस्यता लेकर निरंतर कांग्रेस पार्टी के लिए निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ काम करते आ रहे है, विगत 20 वर्षो मे इनके कार्यकुशलता को ध्यान मे रखते हुए कांग्रेस पार्टी इन्हे छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, एवं छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महामंत्री के पदो का निर्वहन करने की जवाबदारी दी गई जिसे इन्होने पूरी लगन एवं निष्ठा से 15 से प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार नही होने के बाद भी पदयात्रा धरना-प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी देते हुए जेल भी गये।
वर्तमान मे रूपलाल कोसरे छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग मे प्रदेश उपाध्यक्ष है। रूपलाल कोसरे उच्च शिक्षित बहुत ही सहज व सरल मिलनसार जनसेवक है। कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजना जो इस प्रदेश मे संचालित हो रही है उसे मुगेली विधानसभा क्षेत्र मे प्रचार प्रसार करते हुए लोगो को योजना का लाभ दिलाने का कार्य कर रहे है।
रूपलाल कोसरे मुंगेली विधानसभा क्षेत्र क्र 27 के जनता की पहली पसंद है,यदि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मुंगेली विधानसभा क्षेत्र क्र 27 से प्रत्याशी बनाती है तो प्रचंड बहुमत से विजय हासिल हो सकती है।
रूपलाल कोसरे की पत्नि श्रीमति माहेश्वरी कोसरे पूर्व प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, कलेक्टोरेट शाखा एवं मुख्य शाखा मुंगेली मे कार्यरत रही ,उनके कार्यकुशलता एवं व्यवहार से मुंगेली के जनमानस मे अपनी पहचान रखती है ।
0 टिप्पणियाँ