प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में उमडी लोगों का जनसैलाब देखें पूरी खबर।

july/06/2023
दैनिक जनअवाम // खोज निष्पक्ष //

देवेंद्र भास्कर संवाददाता 


दिनाँक//06/07/2023//  सरगांव - श्रमजीवी पत्रकार संघ मुंगेली के तत्वावधान में मुंगेली जिले के 10वीं व 12वीं के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर मुंगेली राहुल देव,अध्यक्षता अरविंद अवस्थी प्रांताध्यक्ष छ. ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ ,अतिविशिष्ट अतिथि चंद्रमोहन सिंह पुलिस अधीक्षक मुंगेली, विशिष्ट अतिथि विश्व दीपक राई महासचिव श्रमजीवी पत्रकार संघ,सविता राजपूत डीईओ मुंगेली,ओपी बघेल कार्यकारी प्रांताध्यक्ष सँयुक्त शिक्षक संघ, बीआर ठाकुर एसडीएम पथरिया,पीएस बेदी बीईओ पथरिया,एबीईओ रविपाल राठौरउपस्थित थे। 


मुंगेली जिले के 285 बच्चों का कार्यक्रम में प्रशस्तिपत्र,प्रमाणपत्र फाइल व रोजगार पंजीयन प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।अपने उद्बोधन में कलेक्टर मुंगेली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से प्रतिभाओ का सम्मान कर जिले में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास किया गया है। विश्व दीपक राई ने बच्चों से कहा आप सभी ज़िंदगी की दौड़ में शामिल होने वाले हैं और केवल यह प्रतिभा ही आपको उसमे जीत दिलायेगी। सविता राजपूत ने बच्चों को आशीर्वाद के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष- बलराज ठाकुर, दीपक वेंताल, भूपेंद्र बंजारे, रमन शर्मा,राजकुमार घृतलहरे, मनोज अंचल, रोजगार पंजीयन- देव प्रधान, भूपेंद्र लाल, देवेंद्र साहू,मंच संचालन- मोहन लहरी, शैलेश कुर्रे, मंच व्यवस्था- बलजीत सिंह, प्रवीण कोशले, शिव कौशिक, 


विद्यार्थी पंजीयन-मोतीलाल अनंत, जाकिर हुसैन, प्रवीण कोशले,शम्भू ध्रुव,विकास शर्मा, अनुपगुरुदीवान,प्रदीप साहू, हेमचंद पोर्ते,कुलदीप नेगी, तुलसी ध्रुव, धरम पाल सोनवानी, नाथू ध्रुव,लोकेश टंडन, नारी शक्ति- नारायणी कश्यप, ममता दर्शन, मनीषा दिवाकर, चम्पा बर्मन, मीना सूर्यवंशी, विद्या शर्मा, राधिका सोनी, सरिता साहू श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला सचिव अजीत बघेल , पितांबर खांडे, शुभम देवांगन ,देवेंद्र भास्कर, मनहरण ,नारायण बंजारे, एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ