छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति उत्थान संघ का एक दोहा आया सामने जिसमे लिखा है कि *(लाज शर्म छोड़िए,अपने समाज को जोड़िए*)वही इसके अलावा संगठन को चलाने का भी उद्देश्य दिया है

February/18/2022
दैनिक जन अवाम/पीताम्बर कुमार/संपादक


छत्तीसगढ़ - छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति उत्थान संघ के द्वारा एक बड़ा दोहा के साथ अपने समाज को एक संदेश दिया है और इस दोहा में कहा है कि ( *लाज शर्म छोडिए, अपने समाज को जोड़िए*) वहीं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति उत्थान संघ के संस्थापक/संयोजक हरजीत सतनामी एवं प्रदेश अध्यक्ष मुख्य इकाई राजकुमार सतनामी के द्वारा संगठन के ताकत को बताते हुए बड़ी अपना सोच बताया रखा है और अपने संगठन के शक्ति एवं व्यवस्था को बताते हुए कहां हैं कि संगठन चलाने के लिए संगठन के संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष व संगठन के सभी पदाधिकारियों में 12 प्रकार का गुण होना अति आवश्यक है जैसे--
 1- संगठन में पद लेने से कुछ नहीं होता, अपने समाज को संगठित करना होता है, 
2- अगर संगठन में शक्ति हो तो बड़े - बड़ों को धूल चटा सकते हैं,
3- संगठन में नियम नहीं - व्यवस्था होना चाहिए, 
4 - संगठन में सूचना नहीं- समझ होनी चाहिए ,
5- संगठन में कानून नहीं- अनुशासन होना चाहिए,
 6 - संगठन में भय नहीं - भरोसा होना चाहिए ,
7 - संगठन में शोषण नहीं- पोषण होना चाहिए,
 8 - संगठन में आग्रह नहीं- आदर होना चाहिए ,
9- संगठन में संपर्क नहीं- संबंध होना चाहिए ,
10- संगठन में दिखावा नहीं- समर्पण होना चाहिए,
 11 - संगठन में मैं नहीं- हम होना चाहिए ,
12- संगठन में आत्मप्रशंसा नही- स्वर्णा सम्मान होना चाहिए,
इसके अलावा संस्थापक हरजीत सतनामी एवं प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सतनामी ने यह भी कहा कि अपने आप को संगठन से जोड़े रखों संगठन सामूहिक हित के लिए होता है, व्यक्तिगत स्पर्धा और स्वार्थ के लिए नहीं,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ