किसानों को धान बेचने के लिए अब स्वयं के बारदाने में धान देने की आवश्यकता नहीं सरकार दे रही है किसानों को बारदाने। देखे पूरी खबर....

January/10/2022

Mungeli /JanAvaam/पीताम्बर खांडे/संपादक

छत्तीसगढ़ :- जिला मुंगेली से चीफ ब्यूरो दीपक बंजारा की रिपोर्ट


मुंगेली 10 जनवरी 2022//
समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को अब उनके स्वयं के बारदानो में धान लाने की आवश्यकता नहीं है। किसानों का धान खरीदने के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बताया कि यह किसानों के लिए सुखद समाचार है। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु किसानों को बारदानों के लिए अब इधर उधर जाना नहीं पड़ेगा। राज्य शासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदानो की व्यवस्था कर दी है।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ