धान खरीदी महाभियान प्रारम्भ कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरिक्षण

December/02/2021
Bemetar /JanAvaam/पीताम्बर खांडे/संपादक/

रिपोर्टर - बेमेतरा से नील कपूर घिवरे


बेमेतरा 01 दिसम्बर 2021 - बेमेतरा जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हों गया हैं । कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने आज  समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के पहले दिन जिले के धान उपार्जन केन्द्र बसनी जेवरा ,  कठिया, कीरितपुर आनंदगाँव सरदा का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया |


धान खरीदी केंद्रों की तैयारी एवं समुचित व्यवस्था, भुगतान हेतु आवश्यक राशि, बारदानें एवं परिवहन की व्यवस्था एवं पर्यवेक्षण हेतु नोडल अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह शनिवार को खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने और प्रत्येक सोमवार को चेकलिस्ट में जानकारी देने का निर्देश गया है।निरिक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री राजेश जायसवाल उपस्थित थे 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ