अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ किया गया बैठक

December/04/2021

Mungeli /JanAvaam/पीताम्बर खांडे/संपादक/

रिपोर्टर - मुंगेली लोरमी से हरजीत कुमार


पथरिया -
आज दिनांक 04/12/21 को अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ब्लॉक इकाई पथरिया की आवश्यक बैठक हायर सेकेण्डरी स्कूल padiyainn में आयोजित हुई।
जिसमे निम्न विषयों पर चर्चा उपरांत सहमति बनी।

1/ संगठन को मजबूत करने हेतु विभाग वार जिम्मेदारी दी गई है।
2/संगठन में सदस्यता ग्रहण करने हेतु विभाग वार व संकूल वार सूची तैयार किया जावेगा।
जिससे कि सभी साथी संगठन से जुड़ सके।
3/ वार्षिक कैलेंडर हेतु 500 प्रतियां प्रिंट कराई जावेगी, जो भी खर्च आएगी उसको सभी साथी बराबर वहन करेंगे।
4/ संगठन के पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण समारोह आगामी वर्ष 2022 जनवरी में नव वर्ष मिलन समारोह जिला स्तरीय किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में शपथ ग्रहण होगा ।
5/ प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में बैठक आयोजित होगी।
   उक्त सभी बिंदुओं पर चर्चा उपरांत आम सहमति बनी।
आज के बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्छ आदरणीय अकत राम ध्रुव जी, जिला उपाध्यकष आदरणीय नाथू राम ध्रुव जी, जिला संगठन सचिव आदरणीय चंदू लाल नेताम जी, ब्लॉक सचिव राकेश नायक जी, शह सचिव किशोर मरावी जी, छत्रपाल नेताम जी, परमेश्वर आर्मो जी, शिवकुमार मरावी जी, रामकुमार ध्रुव जी, उपस्थित रहे।
        शैलेन्द्र कुमार ध्रुव
     ब्लॉक अध्यक्ष पथरीया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ