त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु मतदान प्रक्रिया ‘‘ जागव वोटर’’ (जाबो) कार्यक्रम के सार्वजनिक स्थलो पर

November/27/2021

Mungeli /JanAvaam/पीताम्बर खांडे/संपादक/

प्रचार-प्रसार हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

मुंगेली 27 नवम्बर 2021// छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के प्राप्त निर्देशों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु मतदान प्रक्रिया ‘‘ जागव वोटर’’ (जाबो) कार्यक्रम के सार्वजनिक स्थलो पर प्रचार-प्रसार हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्त की है। उन्होने जनपद पंचायत मुंगेली के लिए मुंगेली जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमति प्रीति पवार, जनपद पंचायत लोरमी के लिए लोरमी जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमति अनुराधा अग्रवाल और जनपद पंचायत पथरिया के लिए पथरिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री नारायण बंजारा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ