सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पदो पर मानदेय पर अस्थाई भर्ती हेतु पात्र-अपात्र अभ्यार्थियों की सूची जारी

  November / 08 / 2021

Mungeli / JanAvaam / पीताम्बर खांडे / संपादक /


कलेक्ट्रेट सभा कक्ष मुंगेली 

दावा आपत्ति 16 नवम्बर तक आमंत्रित

मुंगेली - पशु चिकित्सा संस्थाओं में पशु चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने हेतु विकास खण्ड लोरमी अंतर्गत पशु चिकित्सालय डिंन्डौरी, पशु औषधालय कटामी, अखरार, सेमरसल हेतु 04 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पदों पर स्थानीय व्यवस्था के तहत डी.एम.एफ.सी.एस.आर. मद अन्तर्गत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पदों पर मानदेय पर (अस्थाई) भर्ती हेतु पात्र-अपात्र अभ्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.in  पर किया जा सकता है। पात्र, अपात्र के संबध में लिखित दावा आपत्ति रजिस्टर्ड डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर 16 नवम्बर शाम 05 बजे तक कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिला मुंगेली छ0ग0, कलेक्ट्रेट आफिस के पीछे, करही ग्राम चमारी में प्रस्तुत किया जा सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ