दिनाँक//07/08/2023 मुंगेली - मुंगेली विधानसभा क्षेत्र मुंगेली में पहली बार किसी युवा नेत्री की कांग्रेस की ओर से दमदार दावेदारी सामने आ रही है। कांग्रेस के आम कार्यकर्त्ताओं के साथ ही मतदाताओं की भी दिली इच्छा है कि इस बार कांग्रेस पार्टी रत्नावली कौशल को इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान पर उतारे। इन लोगों का कहना है कि रत्नावली को प्रत्याशी बनाए जाने से कांग्रेस के लिए जीत की राह न केवल आसान हो जाएगी,बल्कि जीत का अंतर भी बहुत ज्यादा होगा। रत्नावली कौशल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रभारी मंत्री गुरु रूद्र कुमार एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का विशेष कृपापात्र माना जाता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन सदस्य मनोनीत किया है। इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद का दायित्व भी पूरी निष्ठा के साथ निभाती आ रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर संचालित हिन्द सेना समाजसेवी संगठन की महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य कर रही है। हाल ही में कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के लिए उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जोन प्रभारी नियुक्त किया था। उन्हें जोन के 18 बूथों में अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रत्नावली कौशल ने इन सभी 18 बूथों में धुंआधार बैठकें लेकर युवाओं और कार्यकर्त्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। इन बैठकों में सुश्री कौशल ने कार्यकर्त्ताओं को बूथ मैंनेजमेंट के बेहतरीन टिप्स दिए, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही तमाम योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर लोगों का दिल जीतने का मंत्र दिया था। इन बैठकों के दौरान सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। बूथ चलो अभियान के दौरान रत्नावली कौशल से मिले मार्गदर्शन का ही असर है कि आज भी सैकड़ों युवा और बूथ लेवल के कार्यकर्त्ता कांग्रेस की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। कांग्रेसजनों में ऐसी एकजुटता और जोश की लहर पहली बार नजर आ रही है। इस जोश को देखकर लगता है कि कांग्रेस ने अभी से मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज करा ली है। रत्नावली कौशल क्षेत्र की महिलाओं, युवक,युवतियों और नए मतदाताओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। पुरुष और उम्रदराज मतदाताओं का भी उन्हें भरपूर स्नेह मिल रहा है। रत्नावली क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोक कल्याणकारी योजनाओं तथा कांग्रेस के सिद्धांतों और विचारधारा का तन मन से प्रचार करने में जुटी हुई हैं। क्षेत्र में संचालित अनुसूचित जाति छात्रावासों का निरंतर दौरा कर रत्नावली कौशल विद्यार्थियों को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभाती आई हैं। विद्यार्थी भी उनके इन सकारात्मक प्रयासों के चलते कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।
गुजरात में भी दिखा चुकी हैं दम
रत्नावली कौशल अपनी काबिलियत का लोहा गुजरात के चुनावों में भी मनवा चुकी हैं। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने रत्नावली कौशल को अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट में चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने वहां कड़ी मेहनत कर अनेक विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को अच्छी बढ़त दिलाई थी। इसके लिए उन्हें नेटा डिसूजा सम्मानित भी कर चुकी हैं। इसके अलावा बूथ चलो अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा भी उनका सम्मान किया जा चुका है। रत्नावली कौशल क्षेत्र के गांवों में आयोजित होने वाले सार्वजनिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी बराबर आमंत्रित की जाती हैं। वे जिस गांव में जाती हैं, वहां उन्हें देखने सुनने के लिए महिलाओं, युवतियों, किशोरियों और युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। महिलाएं उन्हें बेटी की तरह दुलारती हैं, युवतियां और किशोरियां उन पर बहन की तरह स्नेह बरसाती हैं। महिलाओं और युवतियों के बीच रत्नावली कौशल का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। आम मतदाताओं का कहना है कि रत्नावली को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने से मुंगेली में तो कांग्रेस को जबरदस्त बढ़त मिलेगी ही, पड़ोसी लोरमी विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी का परचम लहरएगा।
0 टिप्पणियाँ